जालंधर ब्रीज: जालंधर शहर के पुराने क्षेत्र बस्ती बावा खेल का 317 हैक्टेयर क्षेत्र, जिसे जिला प्रशासन द्वारा कम्प्यूटराईजड कर दिया गया है या भूमि रिकार्ड अब एक बटन पर क्लिक से मिल सकेगा।
अपने दफ्तर से इस सुविधा का उद्घाटन करते हुए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि काम में पारदर्शिता लाने की वचनबद्धता अधीन मोहल्ला राज नगर, न्यू राज नगर, हरदेव नगर, न्यू हरदेव नगर, मधुबन कालोनी, गुलाब देवी रोड, कटिहरा मोहल्ला, किला मोहल्ला , स्वामी बाग, पिंक सिटी, माता संत नगर, लैदर काम्प्लैक्स, स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल काम्प्लैक्स, बैंक कालोनी, गौतम नगर, कबीर विहार, बाबा काहन दास नगर, न्यू गौतम नगर, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर और गुरु रामदास नगर का जमीनी रिकार्ड आनलाइन उपलब्ध करवाया गया है ।
उन्होंने कहा कि अब जमीन का मालिक जालंधर सब-डिवीजन-2 के फर्द केंद्र से जमाबंदी की सरर्टीफाई कापी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह योजना बस्ती बावा खेल के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुई है क्योंकि इससे उन्हें कठिन कागजी कार्रवाई से छुटकारा मिलने के इलावा बहुमूल्य समय की भी बचत होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों को पारदर्शी तरीके से निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में बस्ती गुजां-1, बस्ती गुजां-2, बस्ती शेख और मकसूदां क्षेत्रों का भूमि रिकार्ड कंप्यूटराईजड कर दिया जाएगा। इस अवसर पर ए.एस.एम. पंजाब लैंड रिकॉर्ड सोसायटी के प्रतीक सिंह बेदी, राम प्रकाश और अन्य भी मौजूद थे।

More Stories
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे