जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में आज डी.ए.वी कालेज होशियारपुर में छठा स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। कैंप का उद्घाटन करने के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने सबसे पहले सभी को अध्यापक दिवस की शुभकामनाएं दी वहीं विद्यार्थियों व कालेज के स्टाफ को स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान कालेज के 110 विद्यार्थियों ने स्टैम सैल दान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।
जानकारी देते हुए प्रोजैक्ट के कन्वीनर नरेश गुुप्ता ने बताया कि अर्जुन वीर फाउंडेशन के जसलीन गरचा ने विद्यार्थियों को स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन प्रोजैक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और समझाया कि किस तरह रजिस्ट्रेशन के माध्यम से हम किसी भी जरुरतमंद बीमार व्यक्ति को स्वस्थ करने में अपना योगदान दे सकते हैं।
प्रोजैक्ट कन्वीनर ने बताया कि स्टैम सैल के बारे में विस्तारपूर्वक प्रस्तुति व कालेज प्राध्यापकों की ओर से चलाए गए जागरुकता अभियान के चलते बहुत से विद्यार्थियों ने स्टैम सैल दान की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए अपने आपको रजिस्टर्ड करवाया व अपने मुंह के स्वैब के नमूने दिए।
नरेश गुप्ता ने बताया कि लोगों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए जिले में अर्जुनवीर फाउंडेशन के साथ मिलकर जिला प्रशासन स्टैम सैल योजना पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्टैम सैल थैरेपी ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया, जेनेटिक डिसऑर्डर जैसी कई जानलेवा बीमारियों के लिए काफी कारगर है और इस थैरेपी के प्रयोग से इन जानलेवा बीमारियों का इलाज संभव है। इस मौके पर कालेज के प्रिंपिसल विनय कुमार, प्रो. राजीव शर्मा के अलावा कालेज के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।


More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया