जालंधर ब्रीज: केंद्रीय जेल होशियारपुर में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान केंद्रीय जेल के सुपरिडैंट जोगिंदर पाल ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया व जेल में मौजूद पी.ए.पी, जिला पुलिस, होम गार्ड, पोस्को, इंटेलीजेंस व जेल स्टाफ को संबोधित करते हुए गारद को बधाई देते हुए अपनी ड्यूटी ईमानदारी, तनदेही से निभाने के लिए उत्साहित किया। इसके बाद उन्होंने ड्यूटी में अच्छी कारगुजारी निभाने वाले कर्मचारियों की हौंसलाआफजाई करते हुए कोमैंडेशन कार्ड भी प्रदान किए व वहां मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मिठाई भी दी।
इसके बाद जेल के अंदर 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंदियों को बधाई दी गई व पंजाब सरकार की ओर से विशेष माफी देते हुए 2 बंदियों को रिहा किया गया। इसके अलावा जिन बंदियों का जेल में आचरण अच्छा है व प्रशासन के साथ अच्छा तालमेल व व्यवहार है, उन बंदियों को भी सुुपरिडैंट जेल की ओर से स्पैशल रमीशन दी गई।
इस अवसर पर जेल के अंदर बंदियों की खेल करवाई गई, जिसमें विजेता बंदियों को रिवार्ड भी दिया गया और इस विशेष दिन पर स्पैशल डाइट भी दी गई। केंद्रीय जेल में बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। इस मौके पर अतिरिक्त सुपरिडैंट अमृतपाल सिंह, इंस्पेक्टर पी.ए.पी सतनाम सिंह, कार्यालय सुपरिडैंट जगदीश चंद के अलावा केंद्रीय जेल का समूह स्टाफ मौजूद था।

More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी