जालंधर ब्रीज: जालंधर डाक विभाग रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए विशेष तैयारियां की है। इसके अंतर्गत विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए राखी लिफाफों को भारत और विदेश में कहीं भी, बहुत ही मामूली शुल्क पर प्रथम श्रेणी मेल के रूप में वितरित करने के लिए एक विशेष प्रणाली लागू की गई है।

ये आकर्षक राखी लिफाफे जल प्रतिरोधी ( पानी से पूरी तरह सुरक्षित) और स्वयं चिपकने वाली गोंद से युक्त हैं और मात्र 15/- रुपये और 20/-.रुपये की कीमत पर विभिन्न आकारों में उपलब्ध हैं। विभाग ने राखी के साथ कोई भी उपहार भेजने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले विशेष उपहार बॉक्स भी तैयार किए हैं। इस बॉक्स की कीमत 50/- रूपये रखी गई है एवं लिफाफों के साथ- साथ जिले के सभी डाकघरों में उपलब्ध हैं।
भाईयों और बहनों के लिए विशेष महत्त्व रखने वाले राखी के त्योहार को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए, डाक विभाग की ओर से जालंधर सिटी मुख्य डाकघर कार्यालय में “माई स्टाम्प” की सुविधा भी प्रदान कर रहा है।डाकघर, जालंधर डिवीजन के वरिष्ठ अधीक्षक गोपाल कृष्ण ने बताया कि”माई स्टाम्प’ एक ऐसी सुविधा है जिसके द्वारा कोई भी अपना फोटोयुक्त स्टाम्प तैयार करवा सकता है। 5/- रुपये प्रति डाक टिकट के मूल्यवर्ग में 12 टिकटों का एक पैकेट मात्र 300/- रुपए में प्राप्त किया जा सकता है। इन विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए टिकटों का उपयोग भारत में कहीं भी, त्योहार के बाद पत्र और पार्सल जिसमें राखी या कुछ और भी हो, भेजने के लिए किया जा सकेगा हैं।
लोगों की सुविधा के लिए तथा राखी की बुकिंग के लिए जालंधर सिटी हैड ऑफिस और जालंधर कैंट हैड पोस्ट ऑफिस में एक एक अलग काऊंटर स्थापित किया गया है ताकि लोगों को लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े।सामान्य डाक की तरह राखी भेजने के लिए दोनों डाकघरों के अंदर एक एक विशेष बॉक्स भी रखा गया है ताकि राखी समय पर पहुंच सके।

More Stories
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक
हथियार तस्करी वाले माड्यूल से सम्बन्धित दो व्यक्ति 5 अति-आधुनिक पिस्तौलों समेत अमृतसर से गिरफ़्तार
पंजाब पुलिस ने पाक- आधारित माड्यूल का पर्दाफाश करके एक ओर आतंकवादी साजिश को किया नाकाम; आईडी और पिस्तौल समेत आरोपी गिरफ़्तार