जालंधर ब्रीज: सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथारिटी, एस.ए.एस नगर, मोहाली के आदेशों का पालन करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल के निर्देशन में सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवा अथारिटी होशियारपुर अपराजिता जोशी ने दिनांक 09-09-2023 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां, गढ़शंकर, हाजीपुर, टांडा के बी.डी.पी.ओज़ की बैठक के दौरान उनको गांवों तथा जिला विधिक सेवाओं में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए और अथारिटी द्वारा आयोजित होने वाले सेमिनार के आयोजन के संबंध में आदेश दिए गए कि बी.डी.पी.ओ, गांव के सरपंच, पैनल अधिवक्ता और पीएलवी ग्रामीणों को जागरूक करें।
इसी तरह उन्होंने बैंक प्रबंधकों, बी.एस.एन.एल और बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में मामले रखने को कहा, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इसी प्रकार इस लोक लोक अदालत को सुचारु रूप से चलाने के लिए सचिव आर.टी.ए के साथ चर्चा की गई और लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में चालान पेश करने के आदेश दिए। साथ-साथ ट्रैफिक प्रभारी सुरिंदर सिंह को भी लोक अदालत के माध्यम से पेडिंग चालान का भुगतान करने के निर्देश दिये गये, ताकि आम जनता को इस राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ मिल सके।


More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी