जालंधर ब्रीज: पंजाब विधानसभा स्पीकर ने पंजाब से संबंधित नए चुने आई.ए.एस./आई.आर.एस.अधिकारियों, जिन्होंने हाल ही में यू.पी.एस.सी. 2022 की परीक्षा पास की है, के साथ बैठक की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डा. बलबीर सिंह भी मौजूद थे।
स. संधवा ने पंजाब विधानसभा सचिवालय में बैठक दौरान युवा अधिकारियों की प्रशंसा की साथ ही उनसे समाज और लोगों की भलाई के लिए काम करने को कहा।

स. संधवा ने युवा अधिकारियों को समर्पित भावना से सेवाएं निभाने, जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझने और उन्हें हल करने के लिए लगन से काम करने को कहा।
विधानसभा स्पीकर ने नए चुने अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने नए चुने अधिकारियों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विवेक प्रताप सिंह, पंजाब विधानसभा सचिव राम लोक खटाना और अतिरिक्त एडवोकेट पंजाब सुमनदीप सिंह वालिया भी उपस्थित थे।


More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया