जालंधर ब्रीज: भारत में संयुक्त राज्य अमरीका (यू. एस.) के राजदूत एरिक गारसेटी ने पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और यू. एस. के मध्य आपसी सहयोग को और मज़बूत करने पर ज़ोर दिया।
पंजाब विधान सभा में हुई मुलाकात के दौरान स. संधवां ने भारत और यू. एस. के मध्य कृषि, उद्योग, प्रौद्यौगिकी और अन्य क्षेत्रों में ठोस सहयोग पर ज़ोर दिया। पंजाब विधान सभा के स्पीकर ने कहा कि दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञान और प्रौद्यौगिकी के आपसी अदान-प्रदान से लाभ उठा सकते हैं।
स. संधवां ने श्री एरिक गारसेटी को यू. एस. की कंपनियों को पंजाब में निवेश करने हेतु प्रेरित करने के लिए भी कहा।
मीटिंग के दौरान एरिक गारसेटी ने यू. एस. और भारत के ऐतिहासिक संबंधों पर बात की और दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को याद किया। उन्होंने पंजाबियों के मेहनत करने वाले जज़्बे की भी सराहना की। एरिक गारसेटी ने बताया कि संयुक्त राज्य अमरीका, भारत के साथ मज़बूत द्विपक्षीय सहयोग को लगातार और आगे बढ़ाता आ रहा है, जिससे दोनों देशों के आपसी सम्बन्ध और मज़बूत होंगे।

More Stories
ईटानगर में पद्मश्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, राज्यपाल से हुई सार्थक चर्चा
डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय का विशेष व्याख्यान
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी और एनसीआरबी रिपोर्ट ने भगवंत मान सरकार की नशा विरोधी नीति की हकीकत बेनकाब की : परमजीत सिंह कैंथ