जालंधर ब्रीज: स. बलकार सिंह ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में केबिनेट मंत्रियों अमन अरोड़ा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ और विधायकों की हाज़िरी में स्थानीय निकाय और संसदीय मामले विभाग के केबिनेट मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है।
इस दौरान केबिनेट मंत्री स. बलकार सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान का नयी ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि वह सौंपी गई ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री ने कहा, ”राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका मिलना गर्व की बात है और मैं पंजाबियों को भरोसा दिलाता हूं कि उनको अति-आधुनिक प्राथमिक सुविधाएं प्रदान करूँगा।” उन्होंने कहा कि हम आम लोग हैं और आम लोगों की मुश्किलों को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हमारे राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए पहले दिन से ही पूरी दृढ़ता के साथ अथक मेहनत कर रही है और मुख्यमंत्री निश्चित रूप से राज्य को विकास की राह पर ले जाएंगे।
इस मौके पर पहुँचे केबिनेट मंत्रियों ने आशा जताई कि स. बलकार सिंह की मेहनत, कुशलता और दूरदर्शी विचार पंजाब राज्य और पंजाबियों का विकास होगा।
इस मौके पर नवनियुक्त मंत्री के पारिवारिक सदस्य, विभाग के सीनियर अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

More Stories
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगमन से पंजाब भाजपा में भारी उत्साह, 2027 में पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार: सनी शर्मा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जालंधर में भव्य स्वागत
केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन