जालंधर ब्रीज: पंजाब मंत्रीमंडल में शामिल हुए नए सदस्य गुरमीत सिंह खुडियां ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के तौर पर पदभार संभाला।
स.खुडियां के साथ कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमन अरोड़ा, चेतन सिंह जौडामाजरा, कुलदीप सिंह धालीवाल और ब्रम शंकर जिंपा और विधायक जगरूप सिंह गिल, प्रो. बलजिंदर कौर, गुरदित सिंह सेखों, रजनीश दहिया, जगदीप गोल्डी कंबोज, अमनशेर सिंह शैरी कलसी,दविंदर सिंह लाडी धौंस, नरिंदर पाल सिंह सवना, अमनदीप गोल्डी मुसाफिर, मनजिंदर सिंह लालपुरा और सरवन सिंह धुन्न की उपस्थिति में अपना पद संभाला। कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने स.खुडियां को मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते स.खुडियां ने नई नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी लगन और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दे रही है और किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वह सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
इस मौके पर लंबी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने लंबी विधानसभा क्षेत्र से विधायक स.खुड़ियां को कैबिनेट मंत्री बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों से जुडे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

More Stories
हरियाणा ने जनगणना 2027 में 100 प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य रखा; डिजिटल जनसंख्या गणना के लिए 87,450 फील्ड कर्मियों का अनुमान
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत सफाई अभियान चलाया गया
पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सफलतापूर्वक पूर्ण: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा