जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी होशियारपुर कोमल मित्तल ने सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर प्रीत कोहली को सिस्टेमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन प्रोग्राम(स्वीप) का जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग प्रीत कोहली को पंडित जगतराम सरकारी बहुतकनीकी कालेज होशियारपुर की प्रिंसिपल रचना कौर के स्थान पर स्वीप का जिला नोडल अधिकारी लगाया गया है, जो कि इस माह सेवामुक्त हो रही है। गौरतलब है कि जिला स्वीप नोडल अधिकारी की ओर से जिले में वोटरों को जागरुक करने के लिए अलग-अलग गतिविधियां का संचालन किया जाता है, ताकि लोग वोट बनाने व उसके सही इस्तेमाल के प्रति जागरुक हो सकें।

More Stories
हरियाणा ने जनगणना 2027 में 100 प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य रखा; डिजिटल जनसंख्या गणना के लिए 87,450 फील्ड कर्मियों का अनुमान
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत सफाई अभियान चलाया गया
पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सफलतापूर्वक पूर्ण: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा