जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों की आम बदलियों और तैनातियों का समय 15 जून, 2023 तक बढ़ा दिया है। इस सम्बन्धी परसोनल विभाग, पंजाब की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते बताया कि राज्य के अलग- अलग विभागों और अदारों में सेवा निभा रहे कर्मचारियों और अधिकारियों की आम बदलियों की समय- सीमा 10 अप्रैल, 2023 से 31 मई, 2023 तक थी। उन्होंने बताया कि अब यह समय- सीमा में 15 जून, 2023 तक आगे विस्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि 15 जून, 2023 के बाद आम बदलियों पर संपूर्ण तौर पर रोक होगी और सिफऱ् तरक्की या शिकायत के मद्देनजऱ ही बदली संभव होगी।

More Stories
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे