जालंधर ब्रीज: जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरप्रीत कौर ने बताया कि स्पैशल होम व ऑब्जरवेशन होम के बच्चों के सर्वपक्षीय विकास के लिए योग सत्र का आयोजन किया गया। इस योग सत्र में योग गुरु यतिन कुमार, अभिषेक सिंह, धीरज शर्मा व सैनिक स्कूल राम कालोनी कैंप के प्रिंसिपल रोहित की ओर से शिरकत की गई।
जिला बाल सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि होम के सहवासी बच्चों की ओर से इस योग सत्र में दिलचस्पी से हिस्सा लिया गया। योग गुरु यतिन कुमार की ओर से योग अभ्यास के लाभ बताए गए व सहवासी बच्चों को मानसिक व शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए रोजाना योग करने की सलाह दी। इस योग सत्र में प्राणायाम, अलोम-विलोम, त्रिकोण आसन, शीर्षासन, धनुष आसन आदि करवाए गए।
योग गुरु ने बताया कि इन आसनों को नियममित करने से नशे से दूर रहने की प्रेरणा भी मिलती है। इसके अलावा अच्छी सेहत, शांत मन, फुर्तिला शरीर भी योग की देन है। इस मौके पर स्पैशल होम के सुपरिटेंडेंट नरेश कुमार, प्रोबेशन अधिकारी सुनील कुमार, काउंसलर सुधीर कुमार व स्टाफ सदस्य अंजली अग्रवाल भी मौजूद थे।

More Stories
मानसा में नशा तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या ने फेल कानून-व्यवस्था पोल खोली: अशोक सरीन हिक्की
पठानकोट में सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से संबंधित एक महिला सहित दो संचालक काबू; 7.8 किलो हेरोइन बरामद
मानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू