June 16, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पंचायतों की मांग के अनुसार करवाए जा रहे हैं गांवों में विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

Share news

जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों की हर जरुरी मांग को पूरा करने के लिए वे विधान सभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं और पंचायत की मांग के अनुसार गांवों में विकास कार्य शुरु करवाए जा रहे है। वे आज गांव नारु नंगल किला में 10 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत करवाने के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। इनमें 8 लाख रुपए गांव की गलियों व नालियों पर व 2 लाख रुपए कम्यूनिटी हाल पर खर्च किए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों में नौैजवानों व महिलाओं के विकास को लेकर विशेष योजना के साथ कार्य कर रही है। इसके अलावा गांव की बुनियादी जरुरतों को भी समय पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने गांव वासियों को विश्वास दिलाया कि गांव के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर गांव की पंचायत व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।


Share news

You may have missed