जालंधर ब्रीज: जालंधर उमड़ के बोला अब रंग दे बसंती चोला, आया है मनोज तिवारी नरेंद्र मोदी का चेला। इन पंक्तियों को गाकर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली से भाजपा के लोकसभा सदस्य और मशहूर गायक मनोज तिवारी ने कहा कि जालंधर लोकसभा क्षेत्र के समझदार मतदाताओं ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और यहां की सड़कों गलियों से भी यही आवाज आ रही है ‘बीजेपी जिंदाबाद भाजपा जिंदाबाद’। उन्होंने जालंधर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को बहुमत से विजयी बनाने और केंद्र सरकार का हिस्सा बनाने की अपील की।
मनोज तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर राज्य में बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करती है और जब भी देश पर कोई संकट आता है तो देश की जनता की बिना किसी भेदभाव के मदद करती है। तिवारी ने कहा कि पंजाब में बीजेपी को शहरों के साथ-साथ गांवों में भी भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे एक बात साफ है कि अब आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश का बहुत नुकसान किया, पंजाब को भी बर्बाद कर दिया और अब पंजाबियों से झूठे वादे कर पंजाब की सत्ता हथियाने वाली आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने पंजाबियों की जीना दुश्वार कर रखा है।
पंजाब सरकार के खिलाफ हर वर्ग धरने प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन पंजाब सरकार के कानों पर जूँ नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाबियों के सभी सपनों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में पूरे नेतृत्व की मेहनत के कारण पंजाब भाजपा पंजाबियों की पहली पसंदीदा पार्टी बन गई है और अब जनता के अथाह प्यार के चलते भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीतकर भाजपा पंजाब में नया इतिहास रचेगी।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित