जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘एक विधायक, एक पैंशन’ बिल पास किया है जिसमें कहा गया है कि हरेक विधायक को हर मियाद के लिए एक से अधिक पैंशनें लेने की पहले की व्यवस्था की जगह अब सिर्फ़ एक ही पैंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पैंशन प्रणाली जनता के पैसे की खुली लूट थी, जिसको अब रोक दिया गया है। भगवंत मान ने कहा कि इस ऐतिहासिक पहलकदमी का उद्देश्य समाज की भलाई यकीनी बनाने के लिए करदाताओं के पैसे की बचत करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक राज्य में योग्य नौजवानों को 29000 से अधिक नौकरियाँ दीं हैं। उन्होंने कहा कि योग्यता और पारदर्शिता समूची भर्ती प्रक्रिया का एकमात्र आधार है। भगवंत मान ने कहा कि नौजवानों को उनकी योग्यता और सामर्थ्य के आधार पर और नौकरियाँ दीं जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को कुदरती आपदा के कारण हुए फ़सली नुकसान से तुरंत बाद मुआवज़ा देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का भारी नुकसान हुआ है, उनको 15000 रुपए प्रति एकड़ मुआवज़ा दिया गया है। इसी तरह भगवंत मान ने कहा कि किसानों की फ़सल की खरीद और लिफ्टिंग निर्विघ्न और सुचारू ढंग के साथ की जा रही है।
अपने संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस ऐतिहासिक पहलकदमी के लिए राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कारगुज़ारी बेमिसाल है क्योंकि पंजाबियों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐसी क्रांति कभी नहीं देखी। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इसको पहले दिल्ली में लागू किया गया था और अब लोगों की तरफ से मौका दिए जाने के बाद इसको पंजाब में सफलतापूर्वक लागू किया गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पंजाब में कई जन हितैषी और विकासमुखी पहलकदमियां करने के लिए राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि जहाँ दिल्ली सरकार ने पाँच सालों बाद 500 क्लीनिक खोले थे, पंजाब में यह एक साल में ही चालू हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुफ़्त बिजली पंजाब के लिए बड़ा वरदान है।
भगवंत मान को नम्रता और दूरदर्शिता का प्रतीक बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री किसी भी ऐसे व्यक्ति को मिलने के लिए तैयार रहते हैं, जो राज्य का भला कर सकता है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान का पंजाब का मुख्यमंत्री बनना लोगों के लिए वरदान है। उन्होंने कहा कि यह राज्य और इसके लोगों के लिए अच्छा है क्योंकि ऐसे नेता आजकल बहुत कम हैं। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नेतृत्व अधीन राज्य का हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास हो रहा है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह, राज्य सभा मैंबर राघव चड्ढा और संजीव अरोड़ा के इलावा अन्य शख्सियतें उपस्थित थीं।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान