जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल युनाईटिड के संयुक्त प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में सभी दिग्गज नेता व कार्यकर्त्ता अपने अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करते हुए जनता को अटवाल के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जालंधर के 9 विधानसभा क्षेत्रों में रोजाना प्रचार हेतु डटे हुए हैं तथा रोजाना विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर अटवाल के पक्ष में जनता से वोट मांग रहे हैं। चुनाव प्रचार की इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब द्वारा 8 मई 2023 दिन सोमवार को युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा की अध्यक्षता में जालंधर के नौ विधानसभा क्षेत्रों में अलग अलग विशाल मोटर साईकिल रैलियों का आयोजन किया जाएगा।
इन मोटर साईकिल रैलियों की तैयारियों की समीक्षा हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कंवरवीर सिंह टोहरा की अध्यक्षता में स्थानीय निजी होटल में किया गया, जिसमें युवा मोर्चा द्वारा जालंधर लोकसभा के विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व भाजपा पंजाब के सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना तथा भाजपा प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने इन मोटर साईकिल रैलियों की तैयारियों के संबंध विस्तृत जानकारी हासिल की तथा रही कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए।
कंवरवीर सिंह टोहरा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जालंधर के नौ विधानसभा क्षेत्रों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अलग अलग नौ मोटर साईकिल रैलियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 2,000 से जयादा मोटर साईकिल तथा 4,000 से अधिक लोग भाग लेंगे। इन मोटर साईकिल रैलियों में भाजपा की राष्ट्रीय व प्रदेश लीडरशिप भी भाग लेगी।
यह रैलियां नौ विधानसभा क्षेत्रों के अलग अलग इलाकों में से हो कर गुजरेंगी तथा भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में जनता को जागरूक करेंगीं। कंवरवीर सिंह टोहरा ने सभी को इन रैलियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आहावन करते हुए भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का भाई आह्वान किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव अब्बास शाकिर, अरमानजोत बराड़, उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह, सचिव निहारिका कमल, आशु अंबा, प्रेस सचिव विशाल मेहता, कॉलेज आउटरीच प्रकोष्ठ के इंचार्ज हरमनजीत मीता, कोषाध्यक्ष रमन बजाज आदि उपस्थित थे।

More Stories
नशामुक्त पंजाब’ यात्राओं का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत,13 दिनों की यात्राओं ने जन आंदोलन का रूप लिया: केवल सिंह ढिल्लों
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा