जालंधर ब्रीज: पंजाब राज्य महिला आयोग के दख़ल के बाद पुलिस थाना ब्यास में एक बलात्कार के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती मनीषा गुलाटी ने बताया कि सोशल मीडिया के द्वारा एक मामला ध्यान में लाया गया था, जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए उन्होंने एस.एस.पी. अमृतसर ग्रामीण को कार्यवाही करने के लिए कहा था।
उन्होंने बताया कि ब्यास पुलिस ने तेज़ी से कार्यवाही करते हुए संतोख सिंह उर्फ सुख प्रधान नाम के व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है। श्रीमती गुलाटी ने आगे कहा कि पंजाब राज्य महिला आयोग राज्य की महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए सदा वचनबद्ध रहेगा।

More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान