जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के चुनाव प्रचार को आज उसमें जबरदस्त समर्थन मिला जब विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट से एनजीओ महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष पल्लवी रतड़ा अपनी साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। इस अवसर पर इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए चुनाव प्रचार में डट जाने के लिए कहा।
इस मौके पर पल्लवी रतड़ा ने कहा कि वह भाजपा की जीत के लिए अपनी टीम के साथ कड़ी मेहनत करेंगी ताकि भाजपा उम्मीदवार को संसद में भेजा जा सके। इस अवसर पर पल्लवी रतड़ा के साथ संतोष कुमारी, प्रीति बाला, कविता रानी, बेवी (अंजू बाला) रमा, वीना रानी, सरला रानी, वीना कश्यप, चंपा, जनकराज, राहुल, पवन, सुखजोत सिंह, लक्की, लाडी, हैप्पी, साजन आदि भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एस आर लद्धड़ भाजपा नेता अनिल सरीन व अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान