जालंधर ब्रीज: अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर जालंधर श्री जसबीर सिंह, डिप्टी कमिशनर पुलिस श्री बलकार सिंह और डिप्टी डायरैक्टर स्थानीय सरकार श्रीमती अनुपम कलेर ने देश में आने वाले एन.आर.आईज़ को जिन होटलों में कुआरंटीन किया जाना है में किये जाने वाले प्रबंधों का जायज़ा लिया।
जिला प्रशासकीय कंपलैक्स में होटल मकान मालिकों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर, डिप्टी कमिशनर पुलिस और डिप्टी डायरैक्टर स्थानीय निकाय सरकार ने कहा कि सरकार की तरफ से निर्धारित किये गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एस.ओ.पी.) के अंतर्गत बाहर से आने वाले लोगों को चाहे उनमें कोरोना वायरस सम्बन्धित कोई लक्षण दिखाई न भी देते हो,उनको कुआरंटीन किया जाना है।
उन्होनें कहा कि जालंधर आने वाले एन.आर.आईज़ की मैरीटोरियस स्कूल में जांच की जायेगी, यदि एन.आर.आई. में कोई लक्षण दिखाई न दिए तो उसे कुआरंटीन के लिए भेजा जायेगा और यदि लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे इलाज के लिए सिविल हस्पताल भेजा जायेगा।
अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर, डिप्टी कमिशनर पुलिस और डिप्टी डायरैक्टर स्थानीय निकाय सरकारों ने कहा कि एन.आर.आईज़ के मैरीटोरियस स्कूल में गले का टैस्ट होने के बाद होटल में कुआरंटीन के लिए भेजा जायेगा। उन्होनें कहा कि एन.आर.आईज़ कोई मरीज़ नहीं हैं परन्तु सुरक्षा के कारण उनके टैस्ट किये जा रहे हैं।
अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर, डिप्टी कमिशनर पुलिस और डिप्टी डायरैक्टर स्थानीय निकाय सरकारें विभाग ने कहा कि सिविल सर्जन जालंधर में आने वाले एन.आर.आईज़ की मैडीकल जांच के लिए पुख़ता प्रबंधों का ध्यान रखेंगें। उन्होनें कहा कि एन.आर.आईज़ की चैकअप के लिए स्वास्थ्य टीम और सुरक्षा के लिए होटलों में पुलिस कर्मी तैनात किये जाएंगे, साथ ही होटलों की उचित समय के बाद डी-सैनीटाईजेशन को भी यकीनी बनाया जाये।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा.सुरिन्दर नंगल ने होटल वालों को कुआरंटीन समय के दौरान किये जाने वाले ज़रूरी उपायों के बारे बताया गया। उन्होनें कहा कि कुआरंटीन समय दौरान सामाजिक दूरी, मास्क पहनना और सैनीटाईज़र का प्रयोग को यकीनी बनाया जाये।

More Stories
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां