जालंधर ब्रीज: हरियाणा में वीटा मिल्क बूथ के आवंटन में पूर्व सैनिकों को 10% कोटा देने के लिए पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) और हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ (एचडीडीसीएफ) लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
समझौता ज्ञापन पर ब्रिगेडियर उत्तम हुक्कू, वीएसएम, अपर महानिदेशक, पुनर्वास निदेशालय पश्चिम जोन और अनिल कुमार, प्रबंधक विपणन, एचडीडीसीएफ लिमिटेड ने हस्ताक्षर किए ।
यह सेवानिवृत्त सैनिकों के पुनर्वास और सेवानिवृत्ति के बाद नागरिक समाज में उनके सुचारू जीवन निर्वाह की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

More Stories
नशामुक्त पंजाब’ यात्राओं का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत,13 दिनों की यात्राओं ने जन आंदोलन का रूप लिया: केवल सिंह ढिल्लों
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा