जालंधर ब्रीज: कोटकपूरा पेस्टीसाइड एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल आज पंजाब विधान सभा के बजट सत्र की कार्यवाही देखने चंडीगढ़ पहुँचा।
इस 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सदन में कार्यवाही देखने के उपरांत एसोसिएशन के प्रधान श्री राजन गर्ग के नेतृत्व में विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां के साथ मुलाकात की। इस दौरान स्पीकर स. संधवां के साथ वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, कृषि मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक श्री वरिन्दर गोयल, स. जसवंत सिंह गज्जणमाजरा और स. कुलवंत सिंह भी मौजूद थे।
एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा को बजट पेश करने के लिए आगामी बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार से उनको बहुत उम्मीदें हैं।
इस मौके पर बोलते हुये एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों की भलाई के लिए किये जा रहे काम सराहनीय हैं, जिनमें प्रमुख प्रयास मुफ़्त बिजली और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन है।
प्रतिनिधियों ने विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां द्वारा शुरू किये गए चलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श के सिलसिले के लिए ख़ास तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई के मुद्दे विधान सभा में साकार रूप ले रहे हैं, जिस सम्बन्धी कानून बनने पर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

More Stories
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा
अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू