जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी(आप) ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या नेता को बख्शा नहीं जाएगा।
यहां एक बयान जारी करते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण मान सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल पाए गए अपनी पार्टी के नेताओं पर भी कार्रवाई की। चाहे हमारे ही मंत्री- विधायक क्यों न हो, भ्रष्टाचार करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
आप सरकार के कामकाज पर उंगली उठाने के लिए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कंग ने कहा कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने अपने शासन के दौरान भ्रष्टाचार और माफिया को संरक्षण दिया था लेकिन ‘आप’ सरकार इसे कल्चर को खत्म कर रही है।
शिअद नेता बिक्रम मजीठिया पर निशाना साधते हुए कंग ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि मजीठिया, जो खुद ड्रग्स तस्करी के मामले का सामना कर रहे हैं, वह भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं। उनके पास आप सरकार से सवाल करने का कोई नैतिक आधार नहीं है।
कंग ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर भी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस में दरकिनार किए गए बाजवा सिर्फ अपने राजनीतिक करियर को बचाने के लिए सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। कंग ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि ऐसा एक भी उदाहरण पेश कर के दिखाएं जहां आपकी सरकार ने अपने मंत्रियों/नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की हो।

More Stories
डॉ. पी. के. मिश्रा ने आईआईएम कोझिकोड में एनवायरनमेंट फॉर डेवलपमेंट (EfD) नेटवर्क की 20वीं वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने और अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते संपन्न