जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दबाव में असंवैधानिक फैसले ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी पंजाब इसकी कड़े शब्दों में घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में संवैधानिक व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे पंजाबियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पंजाबियों की भलाई से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है, वह केवल राजनीति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की उदासीनता और अक्षमता के कारण पंजाब के एस.सी. छात्र पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केंद्र की मोदी सरकार ने एस.सी.एस.टी. और पिछड़े वर्ग के लिए भेजे गए पैसे का दुरूपयोग कर रही है। जरूरतमंदों तक यह पैसा नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भगवंत सरकार द्वारा संविधान का उल्लंघन कर नियुक्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अपराधियों को उच्च पदों और अध्यक्षों के पद दिए जा रहे हैं, जो बहुत ही चिंताजनक है। अश्वनी शर्मा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पंजाब सरकार को संविधान का पालन किया जाना चाहिए।

More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी
मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणादायक विचारों की ऊर्जा मिलती है : राकेश राठौर
सर्वोत्तम परिणाम के लिए ड्राफ्ट सिद्धांत का पालन करें: पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. बी. के. एस. संजय