जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कपूरथला विशेष सारंगल की अध्यक्षता में आज खनन विभाग की जिला सर्वे रिपोर्ट संबंधी बैठक हुई। जिसमें अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) सागर सेतिया एवं ज़िला माइनिंग विभाग उप मंडल अधिकारी-कम-सहायक जिला खनन अधिकारी, कपूरथला सुखपाल सिंह भी उपस्थित थे ।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला सर्वे रिपोर्ट माइनिंग के संबंध में एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट है, जिसे राज्य सरकार ने गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश जारी किए हैं, ताकि ज़िले में रेत की कमी को पूरा करते हुए वित्तीय राजस्व को बढ़ाया जा सके।
बैठक में विभाग के उप- मंडल अधिकारी-कम- सहायक जिला खनन अधिकारी कपूरथला सुखपाल सिंह ने डिप्टी कमिश्नर को डीएसआर की ताजा स्थिति से अवगत कराया.। उन्होंने कहा कि जिले की पोस्ट मानसून सर्वे रिपोर्ट का कार्य पूरा कर लिया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने जल्द से जल्द डीएसआर पूरा करने के लिए खनन विभाग के अधिकारियों को एससीएसी भेजने के दिशा निर्देश जारी किए।

More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा