August 31, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

सीएम भगवंत मान बनारस जाने वाली ट्रेन के रवाना होने के मौके पर जालंधर पहुंच रहे,विधायक शीतल अंगुराल ने कहा उनका स्वागत संगत पूरे उत्साह से करेगी

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के सीएम भगवंत मान बनारस जाने वाली ट्रेन के रवाना होने के मौके पर जालंधर पहुंच रहे है। विधायक शीतल अंगुराल ने उनका आभार जताते हुए कहा की पंजाब में आप सरकार ने हमेशा समाज का मान बढ़ाया है। पिछली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान उनके अनुरोध पर जालंधर के बूटा मंडी में धाम पर श्री गुरु रविदास महाराज के धाम में शीश झुकाने पहुंचे थे। इस बार पंजाब के मुख्यमंत्री डेरा बल्ला के आमंत्रण पर बनारस जानें वाली विशेष ट्रेन को रवाना करने के मौके पर श्रद्धालु के रूप में हाजरी लगाने आ रहे है । विधायक शीतल अंगुराल ने कहा इस मौके पर उनका स्वागत संगत पूरे उत्साह से करेगी।


Share news