जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के आम लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए वचनबद्ध है। यह प्रगटावा पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत, कृषि और किसान कल्याण और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री ने आज विकास भवन, एस. ए. एस. नगर (मोहाली) में करवाए साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान लोगों की शिकायतें सुनने के मौके किया।
स. धालीवाल ने सम्बन्धित मुख्य दफ़्तर, चंडीगढ़ और ज़िला अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का जल्द निपटारा करने के निर्देश देते हुये कहा कि शिकायतों और समस्याओं का निपटारा बिना देरी से करना यकीनी बनाया जा रहा है।
स. धालीवाल ने बताया कि आज 120 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई है और मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को फ़ोन के द्वारा निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपने विभागों से सम्बन्धित कर्मचारियों/अधिकारियें को लोक हित में मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करने के लिए कहा।
स. धालीवाल ने आगे बताया कि राज्य सरकार लोगों के मामलों के हल के इलावा पंजाब के बहुपक्षीय विकास में उनको सक्रिय हिस्सेदार बना रही है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही लोगों की शिकायतों पर पंचायती ज़मीनों पर किये नाजायज कब्जों को छुड़वाने के लिए दूसरी मुहिम चलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि पहली मुहिम के दौरान लगभग 10 हज़ार एकड़ से अधिक पंचायती ज़मीन को नाजायज कब्जों से मुक्त करवाया गया है।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान