जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हिदायतों के अनुसार राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान एक जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) मनजीत सिंह को 2000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. सब-स्टेशन सरना, जि़ला पठानकोट में तैनात जे.ई. मनजीत सिंह को राजीव सिंह निवासी गाँव जमालपुर जि़ला पठानकोट की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया है कि उपरोक्त जे.ई. उसके खेतों के ऊपर से गुजऱने वाली बिजली की तारों को एक तरफ़ हटाने के बदले 2000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की तस्दीक करने के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी जे.ई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 2000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही शुरू कर दी है।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत