जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशों अनुसार राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी इंजीनियर, बी. एंड. आर, नाभा, ज़िला पटियाला के दफ़्तर में तैनात सीनियर सहायक कुलजीत कुमार 5000 रुपए की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को उसके जूनियर सहायक जसविन्दर दास की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। अन्य विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया है कि उसका उक्त सीनियर कर्मचारी उसके छुट्टी यात्रा रियायत ( ऐलटीसी) बिलों को पास करने के बदले 5000 रुपए की रिश्वत की माँग रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पुष्टि करने के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और मुलजिम कुलजीत कुमार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान