जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के आम लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए वचनबद्ध है। यह प्रगटावा पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत, कृषि एवं किसान कल्याण और प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री ने आज विकास भवन, एस. ए. एस. नगर (मोहाली) में करवाए साप्ताहिक ‘जनता दरबार’ के दौरान लोगों की शिकायतें सुनने के मौके पर किया।
स. धालीवाल ने सम्बन्धित मुख्यालय, चंडीगढ़ और ज़िला अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का जल्दी निपटारा करने के निर्देश देते हुये कहा कि शिकायतों और समस्याओं का निपटारा बिना देरी करना यकीनी बनाया जा रहा है।
स. धालीवाल ने बताया कि आज 200 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई है और मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को फ़ोन के द्वारा निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपने विभागों से सम्बन्धित कर्मचारियों/अधिकारियों को जन हित में मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए कहा।
स. धालीवाल आगे बताया कि राज्य सरकार लोगों के मामलों के हल के इलावा पंजाब के बहुपक्षीय विकास में उनको सक्रिय हिस्सेदार बना रही है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही लोगों की शिकायतें पर पंचायती ज़मीनों पर किये नाजायज कब्जों को छुड़वाने के लिए दूसरी मुहिम चलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि पहली मुहिम के दौरान लगभग 10 हज़ार एकड़ से अधिक पंचायती ज़मीन को नाजायज कब्जों से मुक्त करवाया गया है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित