जालंधर ब्रीज: केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने आज जिला प्रशासन परिसर के बैठक हाल में एमपी लेड के कार्यों एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति संबंधी डिप्टी कमिश्नर, विशेष सारंगल, एसएसपी नवनीत सिंह बैंस व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की ।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि समाज के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।
उन्होंने कहा कि एम. पी लेड के नेतृत्व में उनके द्वारा जारी की गई राशि को जल्द से जल्द खर्च किया जाए और उपयोगिता सर्टिफ़िकेट पेश जाए ताकि और राशि जारी की जा सके ।उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों से संबंधित एसटीमेट तैयार कर तत्काल भेजे जाए और विकास कार्यों को और बढ़ावा मिल सके।
डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि जनहित के लिए पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी देरी के लागू किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का साप्ताहिक आधार पर मूल्यांकन करें ताकि उनका लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें केंद्रीय योजनाओं से संबंधित उपयोग सर्टिफ़िकेट तुरंत जमा करने चाहिए ताकि अधिक धनराशि जारी की जा सके। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर फगवाड़ा डा. नयन जस्सल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ड) परमजीत कौर, एसडीएम लाल विश्वास आदि मौजूद रहे.

More Stories
रवनीत बिट्टू ने अमन अरोड़ा पर पलटवार करते हुए उनके दिवंगत पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की आत्महत्या में उनकी भूमिका पर उठाए सवाल
सीमा पार से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े पांच आरोपी 8 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार
रवनीत बिट्टू ने नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस का अपमान किया, पूरा पंजाब उनके व्यवहार की निंदा करता है: अमन अरोड़ा