जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि किसानों को फसल की सिंचाई के लिए पानी मुहैया करवाना मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक है, जिसके लिए सरकार लगाकार प्रयासरत है। वे आज होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र के गांव पटियाडिय़ां व ठरोली में 60 लाख रुपए की लागत से लगने वाले दो सिंचाई ट्यूबवेलों के कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इन ट्यूबवेलों के शुरु होने से किसानों की करीब 250 एकड़ क्षेत्र की सिंचाई होगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब जल ोत प्रबंधन व विकास निगम लिमिटेड की ओर से जिले में 178 नए ट्यूबवेल व वैक्लिपक ट्यूबवेल लगवाए जा रहे हैं, जिनमें से 21 ट्यूबवेल होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र में लगाए जाने हैं, इन ट्यूबवेलों को लगाने में 8.19 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि इन 21 ट्यूबवेलों के अंर्तगत करीब 53 किलोमीटर अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिस पर करीब 2625 एकड़ क्षेत्र की सिंचाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब के अन्न भंडार में वृद्धि होगी व संबंधित किसान की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। उन्होंने इस दौरान जल ोत विभाग के अधिकारियों को और मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार