जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-चर्चा की।पंजाब विधान सभा के एक प्रवक्ता के अनुसार यह एक शिष्टाचार बैठक थी, जिसमें स. संधवां ने बिहार में बसने वाले पंजाबियों के विभिन्न मुद्दों संबंधी नीतीश कुमार के साथ चर्चा की।
इस दौरान दोनों नेताओं ने कृषि, डेयरी फार्मिंग, संस्कृति, खेल, विज्ञान, नवीन तकनीकों आदि पर चर्चा की। बैठक के बाद स. संधवां ने बताया कि उनकी नीतीश कुमार के साथ चर्चा बहुत अच्छी रही और उनको बिहार में बसने वाले पंजाबियों के बारे में काफी कुछ जानने का अवसर मिला।
इससे पहले पटना में पहुँचकर स. संधवां तख़्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए और उन्होंने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धाँजलि भेंट की। उन्होंने अच्छे जीवन के निर्माण के लिए लोगों को श्री गरू गोबिन्द सिंह की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया।

More Stories
डॉ. पी. के. मिश्रा ने आईआईएम कोझिकोड में एनवायरनमेंट फॉर डेवलपमेंट (EfD) नेटवर्क की 20वीं वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने और अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते संपन्न