June 16, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जन्म एवं मृत्यु की 100-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन यकीनी बनाने के दिए निर्देश

Share news

जालंधर ब्रीज: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर अमित महाजन ने आज जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन के कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जन्म एवं मृत्यु का शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में सिविल रजिस्ट्रेशन के काम को उचित ढंग के साथ चलाने के लिए गठित जिला स्तरीय अंतर्विभागीय तालमेल कमेटी की मीटिंग दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने कहा कि जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन 21 दिन में करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए डाटा एंट्री के समय सही विवरण दर्ज किया जाए, ताकि संबंधितों को बाद में किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने स्थानीय रजिस्ट्रारों को जन्म मृत्यु संबंधी मासिक रिपोर्ट जिला रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु दफ्तर को भेजने के निर्देश देते हुए कहा कि उक्त रिपोर्ट प्रत्येक माह की 5 तारीख तक भेजी जाए।

उन्होंने आगे निर्देश दिया कि सभी स्थानीय रजिस्ट्रार अपने दफ्तरों के बाहर बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें, जिसमें उनका नाम, पद, संपर्क नंबर, कार्य दिवस और घंटे का उल्लेख हो। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित हितग्राहियों को जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान सिविल सर्जन डा. रमन शर्मा ने कहा कि अज्ञात मृत, दुर्घटना के मामलों में पुलिस विभाग की तरफ से संबंधित लोकल रजिस्ट्रार पास मृत्यु का इंदराज करवाना यकीनी बनाया जाए ताकि संबंधितो को मृत्यु प्रमाण पत्र मिल सके और त्रुटि की गुंजाइश कम से कम हो। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डा. वरिंदर कौर थिंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


Share news

You may have missed