June 22, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

अश्वनी शर्मा द्वारा भाजपा प्रादेशिक अनुशासनिक कमेटी, प्रादेशिक चुनाव कमेटी तथा विशेष आमंत्रित के सदस्यों के नाम घोषित

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ विचार-विर्मश के बाद भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा भाजपा प्रादेशिक अनुशासनिक कमेटी, प्रादेशिक चुनाव कमेटी तथा स्पेशल आमंत्रित सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा प्रादेशिक अनुशानिक कमेटी में 6 सदस्य, चुनाव कमेटी में 15 सदस्यों तथा राष्ट्रीय नेतृत्व से 3 स्पेशल आमंत्रित सदस्यों के नामों की घोषणा की है।

गुप्ता ने बताया कि अनुशासनिक कमेटी में विनोद शर्मा, निधड़क सिंह बराड़, केवल कुमार, वरिंदर कौर थान्दी, डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों तथा अरुणेश शाकर को नियुज्क्त किया है। इसके अतरिक्त चुनाव कमेटी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री श्रीमंत्री श्रीनिवासुलू, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, अविनाश राय खन्ना, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, मनोरंजन कालिया, हरजीत सिंह गरेवाल, तीक्ष्ण सूद, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, सरबजीत सिंह विर्क, केवल सिंह ढिल्लों, राज कुमार वेरका तथा महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू सेठी को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त स्पेशल आमंत्रित सदस्यों के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी तथा प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना को शामिल किया गया है।


Share news

You may have missed