जालंधर ब्रीज: जिला प्रशासन द्वारा छात्रों को करियर विकल्प के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किए गए रु-ब-रू कार्यक्रम में अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास)-कम-सीईओ रोजगार ब्यूरो परमजीत कौर ने आज लायलपुर खालसा कॉलेज कपूरथला के छात्रों से बातचीत की। रू-ब-रू-अधीन जिले के स्कूलों और कालेज के छात्रों को ब्यूरो में जिले के उच्च अधिकारियों की तरफ से करियर संबंधी गाईडैंस दी जाती है ।
अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने बच्चों को अपने देश में रहते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग रोजगार योजनाओं का लाभ उठा कर स्व-रोजगार से देश के आर्थिक और समाजिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का न्योता दिया ।
जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती नीलम महे और प्लेसमैंट अधिकारी वरून जोशी ने बच्चों को रोजगार विभाग के “विदेश काउसलिंग सैल” द्वारा दिए जाने वाले मार्गदर्शन/सेवा की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की ताकि विदेश जाने के इच्छुक युवा एंजेटो के आर्थिक शोषण से बच सकें। रू-ब-रू कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर से चर्चा कर अपने बढिया भविष्य की योजना बनाई।

More Stories
मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगे 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के आरोपों की हो सीबीआई जांच : अनुराधा व डॉ. सेठी
50,000 रिश्वत लेते एस.डी.ओ. को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू
भगवंत मान सरकार द्वारा 9 अक्टूबर को 19,200 सरकारी स्कूलों में करवाई जाएगी ‘मेगा पी.टी.एम.; 25 लाख अभिभावक होंगे शामिल