जालंधर ब्रीज: जिला परिषद भवन होशियारपुर के सामने सिविल लाइन्ज स्थित पी.एन.बी. आर.सेटी(ग्रामीण स्व रोजगार ट्रेनिंग संस्था) की ओर से 12 दिसंबर 2022 से रैफ्रीजेशन व एयर कंडीशनिंग संबंधी एक माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण कोर्स शुरु किया जा रहा है। जानकारी देते हुए संस्था के डायरेक्टर रजिंदर कुमार भाटिया ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार आधार कार्ड की कापी, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता सर्टिफिकेटों की कापियों व एस.सी/बी.पी.एल सर्टिफिकेट, यदि कोई हो तो इंस्टीट्यूट में आकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण बिल्कुल नि:शुल्क है, बल्कि इंस्टीट्यूट में बिना किसी फीस के दोपहर का खाना व चाय भी दी जाती है। प्रशिक्षण के बाद शिक्षार्थियों को एक सर्टिफिकेट जारी किया जाता है व शिक्षार्थियों को ऋण की सुविधा मुहैया करवाने के लिए हर संभव मदद की जाती है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी अधिक जानकारी के लिए टैलीफोन नंबर 01882-295880 या 98727-59614, 94632-84447, 89688-46446 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया