जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कपूरथला विशेष सारंगल ने कहा है कि पंजाब सरकार की संस्था सी-पाईट कैंप थेह कांजला कपूरथला में सेना में मेडिकल फिट युवाओं की नि:शुल्क तैयारी के लिए कोचिंग क्लास शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने जालंधर में सेना भर्ती में भाग लिया और मेडिकली फिट है वह सी-पाईट कैंप तेह कांजला कपूरथला में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।
सी-पाईट कैंप के प्रभारी हरमिंदर सिंह ने कहा कि ये कोचिंग क्लास जालंधर, कपूरथला, तरनतारन और होशियारपुर के युवाओं के लिए है। कैंप में कोचिंग के दौरान रहने व खाने की व्यवस्था पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क की जाएगी।
जो युवा पंजाब सरकार की इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें अपने साथ बिस्तर, बर्तन, निवास के दस्तावेजों की फोटो स्टेट कॉपी, 3 फोटो और सभी प्रमाणपत्रों की फोटो स्टेट साथ अवशय लाए। युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे दलालों/एजेंटों से दूर रहें और अधिक जानकारी के लिए 78891-75575, 98777-12697 पर संपर्क करें।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू