जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत आज वन विभाग के वन गार्ड इकबाल सिंह, बीट अधिकारी बोहा और अतिरिक्त चार्ज ब्लॉक अधिकारी बुढलाडा, ज़िला मानसा को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये विजीलैंस द्वारा रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया गया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त वन गार्ड को बिल्लू सिंह निवासी कासमपुर शीना, तहसील बुढलाडा, ज़िला मानसा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है जोकि बकरियां चराता और मेहनत-मज़दूरी करता है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता बिल्लू सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले बीट बोहा के वन गार्ड इकबाल सिंह ने उस पर सरकारी टाहली चोरी लगा कर 27,000 रुपए देने के लिए कहा। ऐसा न करने पर उसके खि़लाफ़ चोरी का पर्चा दर्ज करवा दिया जायेगा। उसने यह भी बताया कि सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ है।
प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से शिकायत की पड़ताल करने के उपरांत ब्यूरो की रेंज बठिंडा की टीम ने उक्त मुलजिम इकबाल सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये गिरफ़्तार किया गया। इस सम्बन्धी उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज बठिंडा में मुकद्दमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

More Stories
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे