February 12, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

गौशालाओं के बिजली बिलों का बकाया माफ करना पंजाब सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: जिंपा

Share news

राजस्व मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने मुख्य मंत्री भगवंत मान की ओर से 20 सरकारी गौशालाओं व सत्यापित पंजीकृत गौशालाओं के 31 अक्टूबर तक के बिजली बिलों के बकाया माफ करने को ऐतिहासिक निर्णय करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री के नेतृत्व में इस तरह के जन हितैषी निर्णय आगे भी जारी रहेंगे।

यहां जारी एक बयान में जिंपा ने कहा कि बीते दिनों मंत्री मंडल ने 20 सरकारी गौशालाओं सहित पंजीकृत(सत्यापित) गौशलाओं के 31 अक्टूबर तक के बिजली बिलों के बकाया माफ करने को हरी झंडी दे दी है। इस निर्णय से जहां गौशालाओं का वित्तिय बोझ कम होगा वहीं गौशालाएं  बेसहारा पशुओं की संभाल और बेहतर तरीके से करने के लिए मजबूत होंगी। वर्णनीय है कि इस काम के लिए पैसा पी.एस.पी.सी.एल. के पास पड़े गौ सैस के पैसे में से खर्च किया जाएगा।

जिंपा ने कहा कि जब से मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने लोगों की सेवा करनी शुरु की है, ऐसे बहुत से निर्णय व गारंटियां लागू की गई है, जिसका आम लोगों को सीधा फायदा मिला रहा है। जहां प्रदेश के लाखों लोगों का बिजली का बिल जीरो आना शुरु हो गया है वहीं प्रदेश की वित्तिय स्थिति में भी सुधार हो रहा है। जिंपा ने कहा कि अभी तो शुरुआत है और आने वाले समय में और भी बहुत से जन हितैषी निर्णय प्रदेश के लोगों के लिए लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है और पंजाब वासियों को साफ सुथरा व पारदर्शी प्रशासन देने की प्रतिबद्धता दिखाई है। जिंपा ने कहा कि ईमानदार सरकार का हर मंत्री, विधायक व प्रतिनिधि लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने व बेहतर बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है।


Share news