जालंधर ब्रीज: फकीर लाईब्रेरी चैरीटेबल ट्रस्ट के प्रधान तथा कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज मानवता मंदिर सुतैहरी रोड होशियारपुर में परमदयाल पंडित फकीर चंद महाराज जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में एन.आर.आई. राहुल भटनागर के सौजन्य से करीब 500 विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्वैटर वितरित किए।
ब्रम शंकर जिंपा ने बताया कि विद्यालय में पिछले दिनों आंखों का चैकअप कैंप भी आयोजित किया गया था, जिसमें सिविल अस्पताल के माहिर डाक्टर सुजीव कुमार, मंदीप कौर, रवनीत तथा सुखदेव सिंंह की ओर से करीब 350 विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ तथा मानवता मंदिर स्टाफ की आंखों का नि:शुल्क चैकअप किया गया। इस अवसर पर फकीर लाईब्रेरी चैरीटेबल ट्रस्ट के महासचिव राणा रणवीर सिंह, ट्रस्टी विजय डोगरा, फकीर प्रसाद डोगरा, विद्या सागर, इंद्रजीत सिंह शर्मा, श्रीमती विभा शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
मेहर चंद पॉलिटेक्निक में प्रोफेसर मलविंदर सिंह वड़ैच को श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण- एनएचएआई ने पानीपत-जालंधर राजमार्ग परियोजना विवाद में मध्यस्थता दावों का सफलतापूर्वक बचाव किया
मनरेगा की जगह वी-बी जी राम जी लाना एक ऐतिहासिक फ़ैसला है – कैंथ