जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य बुनियादी सुविधाएँ मुहैया करवाने के साथ-साथ जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा प्रदान करना है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि नगर निगम लुधियाना द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड के आधुनिक उपकरणों और विकास कार्यों पर लगभग 9.02 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि नगर निगम लुधियाना द्वारा अग्निशमन और बचाव कार्यों के लिए 50 मीटर से अधिक ऊँचाई वाला हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मुहैया करवाने के लिए करीब 8.57 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे।
इसके अलावा नगर निगम लुधियाना द्वारा सीवरेज निरीक्षण कैमरे और रूट चेन कटर की खरीद समेत जे.सी.बी मशीनों की मरम्मत और अन्य कार्यों पर करीब 45.26 लाख रुपए ख़र्च किए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करने और जान-माल की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिससे राज्य के लोगों का जीवन बेहतर और आसान बनाया जा सके।
उन्होंने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इन कार्यों के लिए पहले ही पंजाब सरकार की वेबसाइट www.eproc.punjab.gov.in पर ई-टेंडर जारी किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि इन निविदाओं में कोई संशोधन किया जाता है तो इस सम्बन्धी विवरण उपरोक्त वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए।

More Stories
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें
हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
संगरूर में कांग्रेस को बड़ा झटका: सीनियर नेता और प्रमुख कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल