April 12, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

रेल कोच फैक्ट्री में केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने नियुक्ति पत्र किये वितरित

Share news

जालंधर ब्रीज: केंद्र सरकार की 10 लाख नौकरियों के लिए भर्ती अभियान “रोजगार मेला” का पहला चरण प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज देश भर में स्थित 50 केंद्रों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉन्च किया गया। समारोह के दौरान, 75,000 से अधिक नवनियुक्त व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भी इन नव नियुक्त व्यक्तियों को वर्चुअल मोड के माध्यम से संबोधित किया और उन्हें सेवा की भावना से कार्य करने का आग्रह किया।

रोजगार मेला युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रधान मंत्री की निरंतर प्रतिबद्धता को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार सभी मंत्रालय एवं विभाग इस मिशन मोड में स्वीकृत पदों के विरूद्ध विद्यमान रिक्तियों को भरने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

पंजाब में  यह मेगा इवेंट रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला और पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (PLW), पटियाला में आयोजित किया गया था। आर सी एफ कपूरथला में आयोजित “रोजगार मेला” के दौरान केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने पंजाब और आस-पास के इलाकों से नए भर्ती हुए लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे। इन नवनियुक्त लोगों को ई एस आई सी, डाक विभाग, बी एस एफ और विभिन्न राष्ट्रीय बैंकों में नियुक्ति दी गई है।

ये भर्तियां केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा स्वयं और यू पी एस सी, एस एस सी, रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की जा रही  हैं। शीघ्र भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया को सरल और तकनीकी रूप से कुशल बनाया गया है। इस अवसर परआर सी एफ कपूरथला में एकत्र हुए  नवनियुक्त युवक-युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला और वह  सेल्फी क्लिक करते और इंटरव्यू देते नजर आए । उन्होंने नियुक्ति मिलने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।          


Share news

You may have missed