April 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पंजाब सरकार ने पटियाला और पूर्वी पंजाब राज्य संघ(पेप्सू) टाउनशिप विकास बोर्ड का किया पुनर्गठन

Share news

जालंधर ब्रीज: शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्तीय आयुक्त,राजस्व केएपी सिन्हा द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक पेप्सू टाउनशिप विकास बोर्ड अधिनियम, 1954 (1955 का पेप्सू अधिनियम संख्या 2) की धारा 4 के तहत और उन्हें सक्षम करने वाली अन्य सभी शक्तियां  उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत पटियाला और पूर्वी पंजाब राज्य संघ टाउनशिप विकास बोर्ड का पुनर्गठन करने के लिए, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अध्यक्ष, सीनियर वाइस चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और अन्य सदस्यों के नाम पर मुहर लगाई। सभी का कार्यकाल तीन साल का होगा। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विधायक नीना मित्तल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया  गया है।

वहीं रितेश बंसल,गुरवीर सिंह सरांव,सुमित बख्शी,जतिंदर वर्मा को बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा सरकार ने वित्तीय आयुक्त, राजस्व और  पटियाला के डीसी को सदस्य और सब डिविजनल मजिस्ट्रेट(एसडीओ), राजपुरा को बोर्ड का प्रशासक नियुक्त किया है।


Share news

You may have missed