जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर के सभी वार्डों में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शहर वासियों को भी शहर के विकास को लेकर प्रशासन को हर तरह से सहयोग देने की अपील की। वे आज वार्ड नंबर 27 के मोहल्ला कीर्ति नगर में वार्ड नंबर 20 व 21 को जाने वाली सडक़ की मरम्मत के कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर श्री सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
16.94 लाख रुपए की लागत से सडक़ निर्माण कार्य की शुरुआत करवाते हुए कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के वार्डों में लोगों की मांग अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और यह क्रम लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वार्ड नंबर 27 के लोगों को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में वार्ड में और भी विकास कार्य शुरु करवाए जाएंगे और लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर पार्षद हरविंदर सिंह, मंजीत कौर, विजय अग्रवाल, पूर्व पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, कमलजीत कम्मा, कामरेड गंगा प्रसाद, सुमेश सोनी, लाल सिंह, भगत राम, जोगिंदर सिंह, कालीदास, देवराज, परमजीत सिंह पम्मा, कृष्ण कुमार, रविंदर लौंगिया, ओम प्रकाश लूथरा, लाल बाबू, रवि कुमार, कुलदीप सिंह, दलवीर कौर, दलजीत कौर सैनी के अलावा अन्य इलाका निवासी भी मौजूद थे।

More Stories
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया