जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर की जो सडक़े कुछ स्थानों से टूटी हुई हैं उनकी मरम्मत का कार्य पहल के आधार पर किया जा रहा है। वे आज दशहरा ग्राउंड से समीप श्री शनि देव मंदिर से ड्रामा स्टेज नई आबादी तक 17.67 लाख रुपए की लागत से सडक़ की मरम्मत के कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर वासियों को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में कहीं भी सडक़ टूटी नहीं रहनी चाहिए और जहां भी मरम्मत की जरुरत है वहां पर पहल के आधार पर सडक़ को ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को देखते हुए शहर का आधारभूत ढांचा मजबूत बनाया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद ऊषा रानी बीटन, प्रदीप कुमार बिट्टू, विजय अग्रवाल, एक्सियन कुलदीप सिंह, प्रदीप कपूर, सुरिंदर कुमार बीटन, अजय वर्मा, विनय कुमार, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी भी मौजूद थे।

More Stories
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया