March 21, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

एपीजे स्कूल में सैलेड मेकिंग कंपटीशन

Share news

जालंधर ब्रीज: एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में अंतर सदन सैलेड मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों अरावली, नीलगिरी, शिवालिक और विंध्या के दो- दो प्रतियोगियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता मिडिल और सीनियर दोनों स्तरों पर करवाई गई। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भिन्न-भिन्न प्रकार के सलाद प्रदर्शित किए जैसे हेल्दी डाइट सैलेड – इस सलाद में विभिन्न प्रकार के फलों, सब्जियों और सूखे मेवों का प्रयोग किया गया था।

रेनबो सैलेड- इसमें पौष्टिकता तो थी ही साथ में इसके प्रदर्शन द्वारा मनुष्यों को प्लास्टिक का प्रयोग ना करने की भी प्रेरणा दी गई थी जैसे कि इसमें प्रयोग की गई प्लेट, चम्मच आदि सब प्राकृतिक वस्तुओं से बनी थी। द हेवन ऑफ हेल्थ, प्लैटर ऑफ हेल्थ, छाछ की ठाठ, मैक्रोनी सैलेड, हॉर्स पावर हांडी, बुद्धा सैलेड, ट्रेन ऑफ पीस, द फॉरेस्ट ऑफ इन्चैन्ट्मेन्ट आदि । इन सलादों द्वारा विद्यार्थियों ने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार लेना चाहिए। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के सलाद बना कर यह प्रदर्शित किया कि शरीर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए पौष्टिक सलाद एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यार्थियों ने सलाद के विभिन्न- विभिन्न पौष्टिक तत्वों की भी जानकारी प्रदान की। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मोनिका आनंद और गरिमा थी। प्रतिभागियों ने सलाद तैयार करने की विधि, इसके पोषक मूल्य, प्रयुक्त सामग्री तथा अपने सलाद को एक अनुशीर्षक भी दिया था। निर्णायक गणों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए सलादों की बहुत प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रयासों के लिए बधाई दी।

विद्यालय के प्रिंसिपल गिरीश कुमार ने बताया कि आज का यह सैलेड मेकिंग कंपटीशन यह दर्शाता है कि स्वस्थ रहने के लिए सलाद का जीवन में बहुत महत्त्व है। हमें जंक फूड को छोड़कर पौष्टिक भोजन अपनाना चाहिए ताकि हम स्वस्थ रहें। हमारा विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है इसलिए समय- समय पर शिक्षा, खेलों तथा सह पाठयक्रम से संबंधित गतिविधियां करवाई जाती हैं।

यह गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक कौशल, बौद्धिक कौशल, नैतिक मूल्य,व्यक्तिगत प्रगति और चरित्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान देती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की प्रशंसा की। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे मिडिल स्तर पर रिद्धि खन्ना 80 अंक प्राप्त करके पहला स्थान, प्रयाग विज़ 78 अंक दूसरा स्थान, कैशीन दुग्गल और कृदय गुप्ता 73 अंक प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहे।

सीनियर स्तर पर अनिरुद्ध मित्तल और नित्या वासन 80 अंक प्राप्त करके पहले स्थान पर, प्रतिष्ठा चोपड़ा 76 अंक प्राप्त करके दूसरे स्थान पर, नकुल शर्मा 70 अंक प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहे।

मिडिल और सीनियर स्तर पर सदनों का परिणाम इस प्रकार रहा विंध्या सदन पहला स्थान, शिवालिक दूसरा स्थान, नीलगिरी सदन तीसरा स्थान।


Share news