March 21, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भाजपा ने फूंका आम आदमी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला

Share news

जालंधर ब्रीज: आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में श्री राम चौक में भाजपा कार्यकर्ताओ की और से आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला फूंका गया। जिस पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया,प्रदेश प्रवक्ता, मोहिंदर भगत, सरबजीत मक्कड़, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सूद थे ।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि जालंधर में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल में हुई चोरी के मामले में करीब 35 लाख रुपये के गबन में एक एएसआई और स्कूल के मालिक पर मामला दर्ज किया गया। जिसको लेकर भाजपा ने आज मान सरकार का पुतला फूंका।

सुशील शर्मा ने कहा कि इस सारे मामले में विधायक के रिश्तेदार भी इसमें शामिल है। जिसकी वजह से विधायक अपने रिश्तेदारों को बचाने के लिए इस केस में फसे एएसआई को भी बचाने में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है सुशील शर्मा ने कहा कि इस केस में स्पष्ट रूप से सामने आ चुका है कि आम आदमी पार्टी के विधायक चोर लुटेरों के राजनीतिक आका बन चुके हैं।

आज आम आदमी पार्टी की सरकार में चोरों लुटेरों और अराजकता फैलाने वाले लोगों को पूर्ण रूप से राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है जिसकी आड़ में वह अपने काम बेखौफ होकर कर रहे हैं इस मौके पर भाजपा के सीनियर नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि इस सारे मामले में विधायक का रिश्तेदार अहम भूमिका निभा रहा है। क्योंकि जिस एएसआई पर मामला दर्ज हुआ है। उसने यह भी कहा कि अगर मैं ना बचा तो सबके नाम उजागर कर दूंगा। जिसको लेकर विधायक का रिश्तेदार और विधायक इस मामले को दबाने में लगे हुए हैं।

वहीं दूसरी और हल्का वेस्ट विधायक शीतल अंगुराल को मिल रही जान से मारने की धमकियों के मामले को लेकर मनोरंजन कालिया ने कहा कि हर बार इसी विधायक को धमकियां क्यों मिलती है।क्योंकि इस विधायक पर भी 9 मामले दर्ज है।

पहले यह लोगो को धमकियां देता था और अब उसे धमकियां मिल रही है इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा ,जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया ,कोषाध्यक्ष राजेश कपूर ,कार्यालय सचिव गोपाल कृष्ण सोनी ,अजय चोपड़ा ,हनी कंबोज ,बृजेश शर्मा ,हैप्पी दीवान,रजत महेन्द्रू, अशोक सरीन, किशन लाल शर्मा,अश्वनी भंडारी,पंकज जुल्का, भक्त मोरवाल, अशोक चड्डा, सूबेदार सिंह यादव, सतनाम बिट्टा, प्रशांत गंभीर,बलजीत प्रिंस, सोनू हंस,रॉक्सी उप्पल, अश्वनी अटवाल, अशोक चड्ढा, कांत करीर, भगत मनोहर लाल, अजमेर सिंह बादल, हितेश स्याल, कुलवंत शर्मा, राजेश कुमार आरके, अनुज शारदा, शिव दर्शन अभी, नरेश वालिया, प्रशांत गंभीर, सोनू सहोता दीपाली बागड़िया व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share news