जालंधर ब्रीज: श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में कार्तिक मास के उपलक्ष दसवीं प्रभातफेरी हेमंत थापर के निवास स्थान माई हीरा गेट से निकाली गई । सुबह संकीर्तन का शुभारंभ केवल कृष्ण, रेवती रमन गुप्ता, राजेश शर्मा, मिंटू कश्यप, करतार सिंह, मनोज कौशल द्वारा गुरु वंदना, वैष्णव वंदना और पंचतत्व द्वारा किया गया।
प्राचीन बाबा यशरथ राय मंदिर के गौरव थापर व मंदिर की कमेटी के सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नई उड़ान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य रमन गुप्ता , राजन गुप्ता, नीरज अग्रवाल, संजीव भोला, योगेश कुमार, ने विशेष रूप से उपस्थित होकर प्रभात फेरी का आनंद लिया।
श्री केवल कृष्ण ने कहा कि जीवन में सुखी रहना है तो व्यक्ति को वृक्ष के समान सहनशील हो जाना चाहिए।
प्रभात फेरी में यशोदा नंदन कृष्णा गोपाल गोविंद, गोविंद हरे गोपाल हरे जय जय प्रभु दीनदयाल हरे मनमोहक भजन व महामंत्र संकीर्तन किया गया।
प्रभात फेरी में जसबीर मोदी, विजय मोदी, दीपक मोदी, गौरव थापर, जगन्नाथ, चंद्रमोहन राय, भुवनेश्वर राय, दीपक खन्ना, कपिल खन्ना, पारस , राकेश महाजन, तरसेम लाल गुप्ता , कपिल शर्मा , अश्विनी मेंटा, सनी दुआ, राकेश बहल, शरद बहल, अमित जिंदल, राकेश कोछड, ओम भंडारी, संदीप चोपड़ा, सत्यव्रत गुप्ता, अकाश मल्होत्रा, राजीव सग्गड़, विजय सग्गड़, वनीत अरोड़ा, परमजीत कुमार, संजय पांडे, दिनेश, रजिंदर लूथरा, अजय अग्रवाल, राजीव ढींगरा, नवल , गुरविंदर, लककी, संजीव खन्ना, प्रेम चोपड़ा, चेतन दास, करणवीर, राजेश खन्ना, नरेंद्र कालिया, दविंदर भाखड़ी, वैभव, नीरज कोहली, यांकिल कोहली व अन्य शामिल हुए ।

More Stories
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगमन से पंजाब भाजपा में भारी उत्साह, 2027 में पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार: सनी शर्मा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जालंधर में भव्य स्वागत
केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन