March 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

महादेव क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे 19 सुधा सती मेमोरियल चैम्पियन ट्रॉफी का मुकाबल दीप बौठियाल बनाम नीरज राठौर एकेडमी के बीच खेला गया

Share news

जालंधर ब्रीज: आज महादेव क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे 19 सुधा सती मेमोरियल चैम्पियन ट्रॉफी का मुकाबल दीप बौठियाल बनाम नीरज राठौर एकेडमी के बीच खेला गया आज के मैच का शुभारंभ *नेशनल प्लेयर बॉलीबॉल, बैडमिंटन, वर्तमान मे संभारंभ फाउंडेशन की महिला प्रभारी। श्रीमती अंकिता नेगी के करकमलों द्वारा किया गया। क्रिकेट फैडरैशन ऑफ पौड़ी के समस्त सदस्यो द्वारा सभी वरिष्ठ अतिथी को सम्मानित किया ।

टॉस जीतकर नीरज राठौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर मे 244 रनो का लक्ष्य दीप बौठियाल एकेडमी के सामने रखा ।जिसमे नीरज राठौर एकेडमी की ओर से कार्तिक नेगी ने 52 रन और शाश्वत ठाकुर 50 और रिषभ दूबे 37 रन बनाए ।

दीप बैढायल एकेडमी की ओर से गेंदबाजी मे आयुष्मान 3 विकेट संयम चौहान शिबम बुडाकोटी और सुरज ने 2/ 2 विकेट लिए रनो का पीछा करते हुए दीप बौठियाल के एकेडमी की टीम 188 रनो पर ऑलआउट हो गई दीप बौठियाल की ओर से विकास यादव ने 62 रन सयंम चौहान ने 57 रन और करन ने 26 रनो का योगदान दीप बौठियाल टीम को दिया, नीरज राठौर एकेडमी ने यह मैच अपने नाम कर लिया। नीरज राठौर की ओर से गेंदबाजी मे रिषभ दूबे 7 ओवर मे 40 रन देकर 5 विकेट लिए और गोकुल राठौर ने 3 विकेट लिए । मैनऑफ द मैच रिषभ दूबे रहे । जिनको सयुंक्त रूप से बाबा राजेंद्र देवेश नाथ जी व क्रिकेट फैडरैशन ऑफ पौड़ी के कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत जी द्वारा पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर क्रिकेट फैडरेशन ऑफ पौड़ी के सभी सदस्यो द्वारा दोनो टीमो को शुभकामनाऐ दी गईं।


Share news