पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के मद्देनजऱ पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान आज जि़ला रूपनगर के थाना नूरपुर बेदी में तैनात ए.एस.आई. जुझार सिंह को 5,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोषी ए.एस.आई. जुझार सिंह को बरजिन्दर सिंह निवासी गाँव मटौर, श्री आनन्दपुर साहिब की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
अधिक विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया है कि एक पुलिस केस में ज़ब्त की गई अपनी गाड़ी की थाने से सपुरदगी लेने के बदले उक्त मुलजिम ए.एस.आई. उससे 10,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा था। उसने यह भी दोष लगाया कि ए.एस.आई. जुझार सिंह पहले ही रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 5,000 रुपए ले चुका है और अब उसकी गाड़ी छोडऩे के लिए और 5000 रुपए की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत सम्बन्धी तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ए.एस.आई. जुझार सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त के तौर पर 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अधीन विजीलैंस ब्यूरो के थाना उडऩ दस्ता-1 पंजाब, एस.ए.एस. नगर में एफ.आई.आर नं. 16 तारीख़ 30-09-2022 के अंतर्गत उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

More Stories
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां